शनिवार, 26 मार्च 2011
संगणक म्हणजे माहितीचा ढग -- लर्न मोर फेब्रु २०११
Sorry, the other page remained to be loaded. For full article see this link.http://anu-vigyan.blogspot.com/2009/06/10.html
शुक्रवार, 18 मार्च 2011
भाग 2 दिशा दर्शन --अपूर्ण नभांगण मधे शोधणे
भाग 2 दिशा दर्शन
चांदण्यांशी मैत्री करण्यासाठी थोडी उजळणी दिशांची आणि सूर्य-चंद्राच्या गतीची करायला ङवी.

रविवार, 6 मार्च 2011
जनमदिन एक लालका
जनमदिन एक लालका
2 अक्तूबर -- गाँधी जयन्ती की छुट्टी होती है और कई आयोजनोंसे पता लग जाता है कि गाँधी जयन्ती है। टीव्ही के चैनलोंपर बीच बीचमें "वैष्णव-जन" की धुन बजती है और नीचेके कोनेमें गाँधीजीकी छोटीसी छवि भी झलक जाती है तो समझ में आ जाता है कि गाँधी जयन्ती है। पर कई बार साथमें एक नाम और भी आ जाता है- लाल बहादुर शास्त्रीजीका। तो तुम सोचते होगे कि ये कौन थे। तो आओ तुम्हें बताऊँ कि मेंने कैसे कैसे उनके विषय में जाना।
माना कि बतौर प्रधान मंत्री उनका कार्यकाल छोटा ही था, लेकिन उपलब्धि बहुत बडी थी और उस उपलब्धिको याद रखना हमारा कर्तव्य है।
मुझे उनकी वो छोटी छोटी बातें याद हैं जिन्होंने उस जमाने में हमारे किशोर-मनोंको प्रभावित किया था ।
मुझे आज भी याद है 1965 के वो दिन। उन दिनों टीव्ही जैसी कोई वस्तु नही थी परन्तु रेडियोकी खबरे बडे ध्यानसे सुनी जाती थीं। पाकिस्तानके साथ लडाई छिड चुकी थी। सितम्बरकी एक शामका समय था और रेडियोसे घोषणा हो चुकी थी कि लडाई के
मुद्दोंपर प्रधानमंत्री राष्ट्रको संबोधित करेंगे। उसी वर्ष सूखेकी स्थिति थी और देशमें अनाज की कमी का संकट भी था। हम सभी प्रधानमंत्री का संबोधन सुननेको उत्सुक थे। तीन वर्ष पूर्व चीनके साथ हुई लडाईमें हार खानेका दुख सभी को घेरे हुए था। संबोधन शुरु हुआ और हमने सुना भी, और उनकी दो बातोंने न केवल दिलके अंदर घर कर लिया वरन् उनके लिये एक अटूट आदर भी जगा दिया। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान यह समझ ले कि हमार सबसे पहला गुण शांतिप्रियता है, परन्तु इसका यह अर्थ नही कि आक्रमणकी स्थितिमें हम मुकाबला करनेसे पीछे हटेंगे। पाकिस्तान किसी गलतफहमी में न रहे, हम डटकर मुकाबला करेंगे और जरुरत पडी तो आक्रामक भी हो जायेंगे। दूसरी ओर देशवासियोंसे उन्होंने अपील की कि देशपर विदेशी आक्रमण के साथ साथ अकाल का संकट भी है, अतः हर भारतीयका कर्तव्य है कि अनाजकी बरबादी को रोके। सीमाक्षेत्रमें लड रहे जवानों तक अन्न पहुँचाना आवश्यक है अतः प्रत्येक भारतीयसे अपील है कि हफ्तेमें एक दिन एक ही समय भोजन कर एक वक्तका उपवास रखे। इसके बाद उन्होंने अत्यंत भावभीने शब्दोंमें कहा "मैं स्वयं यह प्रण लेता हूँ कि आजसे आरंभ कर हर सोमवार को एकभुक्त होनेका व्रत रखूँगा।" भाषण समाप्त करते हुए उन्होंने नारा लगाया "जय जवान, जय किसान"।
उसी पल हमारे घर के सभी सदस्योंने सोमवारको एक भोजन त्यागने का संकल्प लिया। थोडी देर बाद घर से बाहर निकलकर औरों के साथ बातें होने लगीं तो पता चला कि कई सारे घरोंमें यह प्रण लिया गया है। कारण यह था कि उनके भाषण की प्रामाणिकता सबको छू गई थी और लोग इस युद्धके इतिहासमें अपना हाथ बँटानेको लालायित हो गये थे। सच पूछें तो सप्ताह में एक उपवास भारतियोंके लिये कोई नई बात नही है, लेकिन उस आवाहन के कारण लोगोंका मन सीमापर लडने वालोंके साथ जुड गया और उन्हें लगा कि जवानोंके साथ हम भी अपना गिलहरी-सा छोटा सामर्थ्य तो लगा ही रहे हैं। युद्ध जीतने के लिये यह मानसिकता बडी ही आवश्यक वस्तु होती है।
दूसरे दिन क्या कॉलेज और क्या बाजार -- हर जगह शास्त्रीजी के प्रसंग ही एक दूसरेको बताये जा रहे थे। एक प्रसंग यह भी था कि कई वर्ष पहले जब वे रेल मंत्री थे (1956 में) तब तमिलनाडुमें हुई एक रेल-दुर्घटनामें करीब डेढसौ व्यक्तियोंकी मौत हुई थी, और इस घटनाकी नैतिक जिम्मेवारी स्वीकारते हुए उन्होंने अपने रेलमंत्रीके पदसे त्यागपत्र दिया था। तब नेहरूजीने कहा था कि दुर्घटना के जिम्मेवार शास्त्रीजी नही हैं फिर भी देशके सामने एक नैतिक मापदण्ड प्रस्तुत होनेके उद्देश्यसे शास्त्रीजी त्यागपत्र दे रहे हैं और वे भी त्यागपत्रको इसी कारण स्वीकार कर रहे हैं। मुझे यह भी याद आता है कि कई वर्षों पश्चात् एक ऐसी ही बडी रेल दुर्घटना में कई व्यक्तियोंकी मृत्यु हुई तो तत्कालीन रेलमंत्रीने रहा कि मुझे त्यागपत्र देनेकी कोई आवश्यकता नही, यह तो व्यवस्था कि भूलचूक है -- Systemic Failure । तब मेरे पिताजी ने तिलमिलाकर कहा था -- अरे, इन्हें जरा शास्त्रीजी की याद तो दिलाओ, वरना इस देशमें यही प्रवाह रूढ हो जायेगा कि हर दुर्घटनाका ठीकरा व्यवस्था पर टाल दिया जायगा और सुधार का कोई प्रयास नही होगा । आजभी जब कोई गडबडी होती है, तो हम इसे व्यवस्थाकी कमजोरी बताकर स्वीकार कर लेते हैं लेकिन शास्त्रीजी ऐसे न थे।
उनकी एक और कहानी सुनने में आई कि बचपनमें कैसे एक समय नाव से नदी पार करनेके लिये पैसे न होनेपर उन्होंने किसी के सामने हाथ फैलाकर उधार लेने की अपेक्षा तैरकर नदी पार की और इस तरह अपनी खुद्दारी का परिचय दिया। यही खुद्दारी हमलोगोंने उस दिन उनके भाषणमें भी साफ सुनी थी जब उन्होंने पाकिस्तानको चेतावनी दी । यही खुद्दारी तब भी दिखी जब उनकी मृत्यूके पश्चात् पता चला कि अन्य कई लोगोंकी तरह उन्होंने काला धन नही बटोरा था।
एक घटना यह भी सुननेको मिली कि 1930 में जब उन्हें ढाई वर्ष के लिये जेलकी सजा हुई तब उस समयका उपयोग करते हुए कई पुस्तकें पढ डालीं। एक पुस्तक प्रसिद्ध वैज्ञानिक मेरी क्यूरी का चरित्र था। मेरी की लगन और कामके प्रति श्रद्धासे वे इतने अभिभूत हो गये कि इस पुस्तक का हिंदी भाषांतर कर डाला । मेरी कई वर्षोंसे इच्छा रही है कि उस हिन्ही अनुवादको पढूँ और जानूँ मेरी के चरित्रके किस पहलूने उन्हें सर्वाधिक प्रभावित किया और अपने भाषांतरमें उस पहलूको किस तरह उजागर किया है।
उन्होंने जो जय जवान, जय किसान का नारा दिया था उसके पीछे भी एक भावनिक संबंध था। 1964 में जब पंडित नेहरू की मृत्यू पश्चात् वे प्रधानमंत्री बने तब देशमें अकाल का माहौल था और अनाज की कमी थी। इसीलिये कृषीनितीको सही दिशा देना आवश्यक धा। उनके दिये हुए नारे के कारण कृषक व कृषिका महत्व लोगोंके दिल-दिमागमें पैठ गया। आज भी उनके इस नारेको सही मानोंमें अपनाकर अमल करें तो देश में अनाजका अभाव नही रहेगा।
उनके उस दिनके भाषणकी खुद्दारीने तथा जिस बहादुरीसे भारतीय जवानोंने पाकिस्तानको मुँहतोड जबाब देकर संधि-प्रस्ताव के लिये मजबूर कर दिया, उस बहादुरीने हर भारतीयका सर गर्व से उँचा कर दिया और चीन-युद्धकी हारसे आई ग्लानीको एक प्रकारसे कम कर दिया। उसी युद्धके अमर शहीद हवलदार अब्दुल हमीद (मृत्युदिवस 10 सितम्बर 1965) को तत्काल मरणोपरान्त परमवीर-चक्रकी घोषणा कर शास्त्रीजीने दिखा दिया कि जवानोंका मनोबल बढानेमें सरकार पीछे नही हटेगी । उन दिनों अखबारमें छपी हवलदार अब्दुल हमीदकी फोटो (कई गोलियँ खाकर जखमी अवस्थामें लेटे हुए) कई वर्षोंतक मेरी किताबोंमें रखी थी -- शायद अब भी कहीं हो । इसी दौरमें चीनने फिरसे एक दुष्ट रणनीति के तहत भारतपर कुछ आरोप लगाये थे जिसके लिये शास्त्रीजीका उत्तर था कि यदि इस बार चीन आक्रमण करेगा तो उसका भी दृढतीसे मुकाबला किया जायगा। इस बात पर किसीने कह दिया कि अरे, ये तो गुदडी के लाल निकले -- बेशकीमती। सबके मनमें एक जोशसा भर गया था कि युद्ध नही हारेंगे -- और वाकई एक ओर चीनने चुप्पी साध ली तो दूसरी ओर एक मजबूत स्थितिमें पहुँचकर हमारे जवानोंने पाकिस्तानको संधिके लिये मजबूर कर दिया। जय जवान का नारा यथार्थ सिद्ध हुआ । बाइस दिनका वह युद्ध तेइस सितम्बर को रुक गया।
फिर संधि-वार्ताकी बारी आई। जनवरीमें प्रधानमंत्री रशियाको रवाना हुए जहाँ वार्ता होनी थी । एक शाम वार्ता संपन्न होनेकी खबर आई, दस्तावेजोंपर दोनों देशोंने अपनी मुहर लगाई। और तत्काल दूसरे दिन शास्त्रीजीकी मृत्युकी खबर आई । पूरा देश शोकसागरमें डूब गया । हरेकके दिलमें एक ही भावना थी -- अरे, यह कैसे हो गया जो इस पडाव पर हरगिज नही होना चाहिये था। उनके शवके साथ खुद पाकिस्तानी प्रंसिडेण्ट जनरल अयूब खान और रशिया के प्रधानमंत्री कोसिजिन भारत आये।
इस दुखद घटना का वर्णन हिंदी के प्रसिद्ध कवि काका हाथरसी ने इस प्रकार किया --
कहँ काका कविराय, न देखा ऐसा बन्दा
दौ दौ देसन के प्रधान जाको दे कान्धा ।।
दो अक्तूबर को गांधी जयन्तीके दिनही शास्त्रीजीका भी जनमदिन आता रहा है और हर वर्ष भारत माँके इन दो दो सपूतोंको याद कर हम श्रद्धांजली देते हैं।
------------------------------------------------------------------------------------------------

शनिवार, 26 फ़रवरी 2011
आओ बच्चों भाग 1, 2, 3
आओ बच्चों- - - - - (1)
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आओ
बच्चों 1
बसंत
ऋतु आ पहुंचा । दिन बड़े होने
लगे । और यदि सूर्यास्त के
घंटें भर बाद तुम पूरब की ओर
देखो तो आकाश में सबसे खूबसूरत
नक्षत्र मृगशिरा को तुम आसानी
से पहचान सकोगे । थ्द्य;से
अंग्रेजी में ओरायन कहते हैं।
आकाश
के सबसे बड़े तारे हैं व्याध,
अभिजीत,
गुरू,
और शुक्र।
आजकल गुरू भी मृगशिरा नक्षत्र
के पास है । गुरू और व्याध की
आसन सी पहचान यह है कि शाम को
पूरब की ओर सबसे बड़े जो दो
सितारे हैं वही व्याध और गुरू
हैं। देखो चित्र।
मृगशिरा
नक्षत्र आकाश में काफी फैला
हुआ है । थ्द्य;सके
तीन छोटे लेकिन चमकीले सितारे
एक सीधी रेखा में हैं और बड़े
खूबसूरत हैं । उन्हें त्रिकांड
कहते हैं । उनके कारण मृगकों
पहचानना बहुत सरल है । त्रिकांड
के चारों ओर आयताकार चार तारे
है । और नीचे की ओर तीन छोटे
छोटे तारे हैं । त्रिकांड की
बाथ्द्यर्;
ओर व्याध
दाथ्द्यर्;
तथा रोहिणी
नमक दो बडे तारे हैं आरे ये
पांच भी एक सीधी रेखा में हैं
। व्याध से थोडा ढ़द्य;पर
पुनर्वसु नक्षत्र के चार में
से एक चमकीला तारा है । पुनर्वसु,
रोहिणी,
आर्द्रा,
नक्षत्रों
की पहचान बाद में करेंगे ।
मृगशिरा
का अर्थ होता है हिरण का सिर।
भारतीय मिथकों में कहानी है
कि एक दुष्ट राक्षस ने रोहिणी
नामक अप्सरा को तंग करने के
लिये हिरण का रूप लिया और उसे
सताने लगा । थ्द्य;स
पर विष्णु ने एक व्याध या शिकारी
बनकर एक बाण चलाया जो हिरण के
पेट में लगा । यही बाण त्रिकांड
के तीन तारे हैं । इसी
कारण व्याध,
त्रिकांड
और रोहिणी एक लाइन
में हैं । त्रिकांड के नीचे
तीन छोटे तारे हैं जो बाण लगने
से बहने वाली खून की बूंदे हैं
। चार आयताकार तारों के बीच
छोटे छोटे और कई तारे हैं
जो हिरण के शरीर के हैं । लेकिन
उन्हें दूरबीन से ही देखा जा
सकता है ।
लेकिन
ग्रीक मिथकों के अनुसार मृगशिरा
का नाम है ओरायन । माना जाना
है कि ओरायन अपने जमाने का एक
घुरंधर शिकारी था जो अपनी कमर
में हीरों जड़ी चमकीली बेल्ट
बांधता है जिससे उसका खंजर
नीचे लटकता है । त्रिकांड के
तीने तारे हुए बेल्ट और उनसे
नीचे लटकने वाले तीन तारे हुए
खंजर । और जिस तारे को हम व्याध
अर्थात शिकारी कहते हैं,
उसका
ग्रीक मिथकों मे नाम है सिरीयस
जो कि ओरायन का बडा कुत्ता था
। अंग्रेजी पुस्तकों में उसे
केनिस मेजर कहते है । इसके
अलावा एक केनिस मायनर भी है
। यानी ओरायन का छोटा कुत्ता
।
पृथ्वी
के सबसे नजदीक जो तारे हैं वे
क्रमशः सूर्य,
अल्फा
सेटारी और व्याध हैं । इस
लिये भी व्याध तारे का बडा
महत्व है ।
आजकल
मृगशिरा या ओरायन नक्षत्र
सूर्यास्त के बाद से ही पूर्व
दक्षिण क्षितिज में देखा जा
सकता है। धीरे धीरे ऊपर
आकर दूसरे दिन भोर में दक्षिण
पश्चिम दिशा में इसके
एक एक तारे ढलने लगते हैं ।
उनसे दोस्ती बढानी है तो रात
में अलग अलग समय उठकर देखते
चलो कि यह आकाश में कहाँ कहाँ
कैसे भ्रमण करते हैं ।
आजकल
रोहिणी के साथ मंगल ग्रह भी
देखा जा रहा है,
लेकिन
वह हमेशा वहाँ नही होता । एक
महीने के बाद वह रोहिणी से
काफी हट कर अलग हो जायेगा । हर
सप्ताह देखते रहो तो आगे वह
जहाँ कहीं जाये,
तुम पहचान
सकोगे । तो फिर क्यों न अभी से
उससे दोस्ती बना ली जाय ।
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आओ बच्चों -
- - - - (२)
पीछे
हमने मृगशिरा नक्षत्र के विषय
में बात की थी। इस बार देखें
की नक्षत्र,
महीने
दिन इत्यादि की पढ़ाई कैसे हुई।
अंतरिक्ष
में पृथ्वी घूमती है। एक चक्कर
तो वह खुद अपने चारो ओर लगाती
है जिससे दिन-रात
बनते हैं और एक चक्कर सूरज के
चारों ओर लगाती है जिससे वर्ष,
महीने
और मौसम बनते हैं। पृथ्वी के
घूमने को हम यों तो जान नहीं
पाते लेकिन आकाश के नजारे
बदलते रहने से हमें इस भ्रमण
की जानकारी होती है। जाहिर
है कि समय को मापने के हमारे
तरीके इस प्रकार बनाये गये
जिनका आकाश के दृश्यों से सीधा
संबंध है।
हमारे
चारों ओर आकाश इसी प्रकार फैला
हुआ है मानों हम किसी बड़े फूटबॉल
के केंद्र पर बैठे हों जैसे
चित्र में 'म'
यानी
मनुष्य। उपूदप है हमें चारों
ओर दीखने वाले क्षितिज। और
ख है आकाश का वह स्थान जो हमारे
सर के ठीक ऊपर है। पू यानी
पूर्व क्षितिज पर उगने वाला
हर ग्रह या तारा,
चांद या
सूरज,
ख से
गुजरते हुए प अर्थात्
पश्च्िाम क्षितिज पर पहुँच
कर अस्त हो जाता है -
फिर अगले
दिन पू से उगने के लिये। इन
सारी बातों की पढ़ाई का जो विषय
है उसे कहते हैं खगोल शास्त्र।
उसमें से आज एक ही बात जान लो।
जब हमारे पूर्वजों ने,
ऋषि
मुनियों ने और वैज्ञानिकों
ने खगोल शास्त्र की पढ़ाई आरंभ
की तो खगोल यानी आकाश के गोले
को ३६० हिस्सों में बाँट दिया।
क्योंकि एक साल में करीब ३६०दिन
होते हैं (३६५
१/४
दिन होने की बात तो सैकंडो
वर्षों की गिनती और सुधार के
बाद आई)
प्रत्येक
हिस्से को एक अंश कहते हैं।
जब हम स्कूल में वृत्त या गोले
के बारे में पढ़ते हैं तो उसे
भी हम ३६० अंशों के रुप में ही
गिनते हैं। फिर आकाश में ३०
अंशो की एक एक राशि बना दी -
इधर पृथ्वी
पर ३० दिनों का एक महीना बना
दिया। याद रखना कि आकाश में
सूरज जो घूमता हुआ दीखता है,
वह एक
महीने में ३० अंश अर्थात्
एक राशी को पार कर रहा होता
है। और सूर्य के ठीक सामने जो
राशी पड़ती है,
उसी के
नक्षत्रों से उस महीने का नाम
पड़ जाका है। जैसे आजकल सूर्य
के ठीक सामने मृगशिरा नक्षत्र
पड़ रहा है तो आजकल का महीना भी
मार्गशीर्ष के नाम से जाना
जाता है।
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------आओ
बच्चों -
- - - - (३)
आकाश
के कुछ सितारे पूर्व क्षितिज
पर उगते हैं और ख अर्थात्
हमारे सिर के ठीक ऊपर से गुजरते
हुए पश्चिम क्षितिज पर अस्त
हो जाते हैं,
जैसे
सूरज। लेकिन सभी सितारे ठीक
पूर्व क्षितिज पर नही उगते।
कोई कोई तो बिल्कुल उत्तरी
क्षितिज के पास उगते हैं -
जैसे
ध्रुवतारा। वह तो लगभग उत्तरी
क्षितिज पर ही है,
तो
हमें दिखेगा मानों वह घूमता
ही नहीं है। उसका नाम भी इसी
लिये ध्रुव है,
यानी
अपनी जगह से न हटने वाला। जो
सितारे उत्तरी या दक्षिणी
क्षितिज के पास होंगे उनके
रातभर के घूमने का वृत्ताकार
रास्ता भी छोटा ही होगा।
इसलिये
शुरू में खगोल शास्त्रियों
ने उन सितारों पर ध्यान दिया
जो पूरब क्षितिज,
ख और
पश्च्िाम क्षितिज की राह से
चलते हैं। ऐसे कुछ सितारों
के समूह से कुछ काल्पनिक आकार
बना लिये और उन्हें कुछ नाम
दे दिये। इस प्रकार से सत्ताईस
नक्षत्र बने।
यदि
उन्होंने ३० नक्षत्र बना लिये
होते तो हिसाब बड़ा सरल-सीधा
हो जाता। लेकिन चाँद ने अपनी
टाँग अड़ा दी। नक्षत्रों को
क्या सूर्य प्रकाश में देखा
जा सकता है?
उन्हें
तो चाँद के साथ रात में ही देखा
और समझा जा सकता है। और जनाब
चाँद आकाश का चक्कर करीब २७
दिन में पूरा करते हैं अर्थात्
एक नक्षत्र के लिये एक दिन।
सूरज की गिनती लगाओ तो महीने
के ३० दिन होंगे और चाँद की
गिनती से महीने के २७ दिन होंगे।
इसका मेल अंग्रेजी कैलेंडरों
में नहीं बैठाया जाता है।
उन्होंने तय किया कि चाँद को
गिनो ही नहीं। लेकिन हमारे
पंचांगो में इसका तालमेल
बैठाया जाता है। वह हिसाब बड़ा
टेढ़ा है लेकिन दिलचस्प भी।
पर उसे हम तो छोड़ ही देंगे।
सत्ताईस
नक्षत्र और बारह महीने अर्थात्
करीब दो, सवा
दो नक्षत्रों से एक महीना गिना
जाता है। सत्ताईस नक्षत्र
यों हैं -
अश्विनी,
भरणी,
कृत्तिका,
रोहिणी,
मृगशिरा,
आर्द्रा,
पुनर्वसु,
पुष्य,
आश्लेषा,
मघा,
पूर्वाफाल्गुनी,
उत्तराफाल्गुनी,
हस्त,
चित्रा,
स्वाति,
विशाखा,
अनुराधा,
ज्येष्ठा,
मूल,
पूर्वाषाढ़ा,
उत्तराषाढ़ा,
श्रवण,
धनिष्ठा,
शततारका,
पूर्वाभाद्रपदा,
उत्तराभाद्रपदा,
रेवती।
इनसे बनने वाले महिने हुए -
आश्विन,
कार्तिक,
मार्गशीर्ष,
पौष,
माघ,
फाल्गुन,
चैत्र,
वैशाख,
ज्येष्ठ,
आषाढ़,
श्रावण,
भाद्रपद।
इस नामकरण के तरीके से तुम
जान गये होगे कि नक्षत्रों
को स्त्रियाँ माना गया है
और महीनों को उनकी संतान।
संस्कृत में माता या पिता के
नाम से संतान का नाम बनाने की
प्रयुक्ति तुमने सीखी होगी
- जैसे
- मनु
की संतान मानव और भगीरथ की
पुत्री भगीरथी या शिव को पूजने
वाले शैव। उसी प्रकार अश्विनी
से आश्विन और फाल्गुनी से
फाल्गुन। या चित्रा से चैत्र
और विशाखा से वैशाख। हे भगवान्,
यह
खगोलशास्त्र में भाषाशास्त्र
कहाँ से आ गया?
लेकिन
सीख लेने में हर्ज ही क्या है?
---------------------------------------------------------------------------------------------------------
सदस्यता लें
संदेश (Atom)